Free Silai Machine Yojana Online Registration 2025: फ्री सिलाई मशीन योजना 2025, ऐसे करे आवेदन

यह लेख आपको कैसा लगा? रेटिंग दे और कमेंट कर बताएं
[Total: 3 Average: 4.7]
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Free Silai Machine Yojana Online Registration: भारत सरकार अपने देश के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और उन्हें रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए सम्पूर्ण देश भर में कई सारी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन्ही में से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर 2023 को शुरू की गई महत्वपूर्ण योजना है ‘प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना’. जिसका उद्देश्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

यह योजना खास तौर पर देश की महिलाओं के लिए बनाई गई है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपने घर से ही सिलाई का काम शुरू कर सकती हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और वे आत्मनिर्भर बनकर अपना और अपने परिवार का अच्छे से ख्याल रख सकती हैं। अगर आप घर बैठे “Free Silai Machine Yojana Online Registration” करना चाहते हैं और इस योजना की जानकारी विस्तार में जानना चाहते है। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

क्या है PM Free Silai Machine Yojana

PM Free Silai Machine Yojana भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए सरकार की ओर से 15000 रुपये प्रदान किए जाते हैं। साथ ही 15 दिनों का निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान आवेदक महिलाओं को प्रतिदिन 500 रुपये का भत्ता भी प्रदान किया जाता है।

प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत अब तक 3 लाख 37 हजार से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा चुका है। यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने परिवार की आय बढ़ाने में योगदान देना चाहती हैं। इस योजना के तहत आवेदन करके महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं और अपने सपने पूरे कर सकती हैं।

PM Free Silai Machine Yojana – उद्देश्य

PM Free Silai Machine Yojana का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है, ताकि वे अपने घर से ही सिलाई का कार्य कर सकें और अपनी आजीविका में सुधार कर सकें।

योजना के मुख्य उद्देश्य:-

  • देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना।
  • महिलाओं को अपने घर से ही काम करने का अवसर प्रदान करना।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करना।
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज में उनका सम्मान बढ़ाना।

महिलाओं को मिलेगा ₹7000 प्रति माह का वेतन, बीमा सखी योजना, आवेदन का डायरेक्ट Link घर बैठे करे आवेदन

PM Free Silai Machine Yojana – लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना के तहत आवेदन करने वाली सभी पात्र लाभार्थी महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए सरकार द्वारा ₹15000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • पात्र लाभार्थी महिलाओं को PM Free Silai Machine Yojana के अंतर्गत 15 दिनों का निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है। जिसमे महिलाओं को सिलाई मशीन इस्तेमाल करने की बारीकियां सीखई जाती है।
  • साथ ही 15 दिनों का प्रशिक्षण ख़त्म होने तक ₹500 प्रतिदिन का भत्ता भी प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं प्राप्त कर सकती है।
  • फ्री सिलाई मशीन योजना 2025 के अंतर्गत मिलने वाली सिलाई मशीन के उपयोग से महिलाएं घर बैठे अपना खुद का व्यवसाय भी शुरू कर सकती है और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकती हैं।
  • यह योजना गरीब परिवारों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाती है।

Pradhan Mantri Free Silai Machine Yojana – पात्रता मानदंड

भारत सरकार की इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आगे बताए गए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। यह योजना उन महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और स्वरोजगार के माध्यम से अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहती हैं।

Pradhan Mantri Free Silai Machine Yojana के पात्रता मानदंड निम्नलिखित है:-

  • आवेदक महिला की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹12,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला भारतीय नागरिक होनी चाहिए। साथ ही लाभार्थी के पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु सिलाई का पूर्व अनुभव होना आवश्यक नहीं है। महिलाएं प्रशिक्षण के बाद काम शुरू कर सकती हैं।
  • इस योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं जिन्होंने पहले से किसी अन्य सिलाई संबंधित सरकारी योजना का लाभ नहीं लिया है।
  • विधवा, दिव्यांग, और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000 -Click Here

PM Free Silai Machine Yojana – आवश्यक दस्ताएज

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. पासपोर्ट साइज फोटो
  5. मोबाइल नंबर
  6. बैंक खाते का विवरण

Free Silai Machine Yojana Online Registration 2025 – फ्री सिलाई मशीन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक Free Silai Machine Yojana महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं स्वरोजगार के नए माध्यम उपलब्ध करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। भारत में रहने वाली किसी भी राज्य की महिलाएं इस योजना के लिए Online Registration कर सकती है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को समज़ने के लिए आगे बताए गए चरणों का पालन करे।

चरण 1- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में गूगल क्रोम ब्राउजर खोले और “pmvishwakarma.gov.in” सर्च कर योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।

चरण 2- होम पेज पर दिखाई दे रहे “Login” विकल्प में जाए और CSC Login पर क्लिक कर “CSC – Register Artisans” विकल्प पर क्लिक करे।

Free Silai Machine Yojana Online Registration 2025

चरण 3- अब आपके सामने एक पॉप-अप खुलेगा जिसे “No” कर “CONTINUE” विलल्प पर क्लिक करे।

Free Silai Machine Yojana Online Registration 2025

चरण 4- आवेदक महिला के आधारकार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर और आधारकार्ड नंबर दर्ज कर, कॅप्टचर कोड भरे और “CONTINUE” विलल्प पर क्लिक करे।

Free Silai Machine Yojana Online Registration 2025

चरण 5- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उसे दर्ज करे और “CONTINUE” विलल्प पर क्लिक करे।

चरण 6- अब बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करे और “Verify Biometric” विकल्प पर क्लिक करे।

Free Silai Machine Yojana Online Registration 2025

चरण 7- क्लिक करते ही आपके सामने योजना से जुड़ा आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमे सबसे पहले व्यक्तिगत जानकारी(Personal Information) में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरे और “Save+Next” विकल्प पर क्लिक करे।

Free Silai Machine Yojana Online Registration 2025

चरण 8- अब Credit support information यानि क्रेडिट समर्थन जानकारी ध्यान से भरे, सभी जानकारी दर्ज करने के बाद “Save+Next” विकल्प पर क्लिक करे।

Free Silai Machine Yojana Online Registration 2025

चरण 9- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे बताई गई सभी जानकारी अच्छे से पढ़े और “Save+Next” विकल्प पर क्लिक करे।

Free Silai Machine Yojana Online Registration 2025

चरण 10- Declaration Details में बताई गई जानकारी पढ़े, नियम और शर्तों को मान्य कर “Submit” विकल्प पर क्लिक करे।

Free Silai Machine Yojana Online Registration 2025

इस तरह आप घर बैठे Free Silai Machine Yojana Online Registration 2025 कर सकते हैं।

महाराष्ट्र सरकार देगी अब हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ्त, सम्पूर्ण जानकरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Free Silai Machine Yojana Official Website

योजना का नाम-फ्री सिलाई मशीन योजना 2025
लॉन्च की तारीख-17 सितंबर 2023
उद्देश्य-महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने में मदद करना
लाभार्थी-20 से 40 वर्ष आयु की महिलाएं
आधिकारिक वेबसाइट-यहाँ क्लिक करे

Free Silai Machine Yojana से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

प्रश्न – मुफ्त सिलाई मशीन योजना क्या है?

उत्तर: मुफ्त सिलाई मशीन योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए ₹15,000 की आर्थिक सहायता और 15 दिनों का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

प्रश्न – सिलाई मशीन फॉर्म भरने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

उत्तर: सिलाई मशीन फॉर्म भरने के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और बैंक खाता पासबुक की कॉपी जैसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है।

प्रश्न – PM Free Silai Machine Yojana में आवेदन करने की आयु सीमा क्या है?

उत्तर: इस योजना के लिए आवेदक महिला की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

प्रश्न – फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत अब तक कितने लोगों को लाभ मिला है?

उत्तर: प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत अब तक 3 लाख 37 हजार से अधिक महिलाओं को लाभ प्रदान किया जा चुका है।

प्रश्न – सिलाई मशीन योजना की डेट कब तक है?

उत्तर: सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2028 तय की गई है।

प्रश्न – फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ कैसे उठाएं?

उत्तर: फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाएं।
  • “CSC Login” पर क्लिक करके “Register Artisans” विकल्प चुनें।
  • अपने आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
  • OTP और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और क्रेडिट संबंधित जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • सभी विवरण भरने के बाद “Submit” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद, आप योजना के तहत फ्री सिलाई मशीन और अन्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

2 thoughts on “Free Silai Machine Yojana Online Registration 2025: फ्री सिलाई मशीन योजना 2025, ऐसे करे आवेदन”

Leave a Comment