दोस्तों, जैसा की आप जानते है भारत जैसे विकासशील देश में महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना न केवल सामाजिक आवश्यकता है, बल्कि यह देश के समग्र विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के बालिकाओं के लिए “मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना (l l y mp)” की शुरुआत की है।
Ladli Lakshmi Yojana 2025 के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार अपने राज्य के 1 जनवरी 2006 को या उसके बाद जन्मी बालिकाओं को उनके जन्म से लेकर उनके वयस्क होने तक लगभग ₹1,43,000/- की धनराशि मुहैया कराई जाएगी। यह सहायता राशि लाभार्थी बालिकाओं को किश्तों में प्रदान की जाएगी। मध्य प्रदेश में रहने वाले इच्छुक माता-पिता अपने बेटी का आवेदन इस योजना के तहत कर सकते है।
आज इस लेख के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना से जुडी पूरी जानकारी विस्तार में बताने जा रहे है। इस लेख में हम योजना के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करने वाले है। इस लिए हमारे साथ अंत तक बने रहिए।
Ladli Lakshmi Yojana Kya Hai
मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्यप्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है, जिसे बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए 01 अप्रैल 2007 को शुरू किया गया था। वही इस योजना का दूसरा चरण 08 मई 2022 को शुरू किया गया है। Ladli Lakshmi Yojana 2025 का मुख्य उद्देश्य बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
यह योजना मुख्यतः उन परिवारों के लिए तैयार की गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके पास बेटियों की पढ़ाई और शादी जैसे खर्चों को उठाने की क्षमता नहीं है। यह योजना सामाजिक जागरूकता फैलाने और बालिकाओं के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Ladli Lakshmi Yojana (l l y mp) के तहत राज्य सरकार लाभार्थी बालिका के वयस्क होने तक उसे लगभग ₹1,43,000/- की धनराशि प्रदान करती है।
Ladli Lakshmi Yojana 2025 योजना के लाभ
मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों को प्रोत्साहित करने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए शुरू की गई योजना है। इसके अंतर्गत राज्य सरकार बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के प्रमुख लाभ आगे विस्तार में बताए है।
- इस योजना के तहत बेटी के जन्म पर पहली किस्त के रूप में आर्थिक सहायता दी जाती है।
- Ladli Lakshmi Yojana योजना के तहत, प्रत्येक लाभार्थी बालिका को उसकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। यह सहायता उसे स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक प्राप्त होती है।
- कक्षा 6 में प्रवेश पर ₹2000/- राशि दी जाती है।
- कक्षा 9 में प्रवेश पर ₹4000/- की सहायता प्रदान की जाती है।
- कक्षा 11 वीं और 12 वीं में प्रति वर्ष ₹6000/- की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
- कक्षा 12वीं के बाद स्नातक या व्यावसायिक पाठ्यक्रम (न्यूनतम दो वर्ष की पाठ्यक्रम अवधि) में प्रवेश लेने पर पाठ्यक्रम के प्रथम एवं अंतिम वर्ष में दो बराबर किस्तों में ₹25000/- की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
- इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं की उच्च शिक्षा (स्नातक) के लिए शिक्षण शुल्क का खर्चा सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
- सरकार द्वारा निर्धारित आयु प्राप्त करने के बाद विवाह होने पर लाभार्थी बालिका को 1.00 लाख रुपये की अंतिम राशि प्रदान की जाएगी।
- Ladli Lakshmi Yojana का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश के बालिकाओं को प्रदान किया जायेगा। यह योजना विशेष रूप से राज्य की बेटियों के लिए तैयार की गई है।
- इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि लाभार्थी बालिकाओं के सीधे बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
Subhadra Yojana Status Check Link Odisha 2025
Ladli Lakshmi Yojana 2025 के लिए पात्रता मानदंड
मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना 2025 मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा बेटी की शिक्षा, स्वास्थ्य, और जीवन में सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का उद्देश्य विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना जरुरी है।
इस योजना के पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:
- मध्य प्रदेश राज्य में 1 जनवरी 2006 को या उसके बाद जन्मी बालिकाएं इस योजना के लिए पात्र हैं।
- बालिका के जन्म के बाद उसका स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीकरण कराना आवश्यक है।
- आवेदक बालिका के माता-पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए।
- बालिका के माता-पिता आयकरदाता नहीं होने चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र।
- परिवार का निवास प्रमाण पत्र।
- माता-पिता का आधार कार्ड।
- बैंक खाता विवरण (बालिका या माता-पिता के नाम पर)।
- बालिका का माता-पिता के साथ फोटो।
- द्वितीय बालिका की स्थिति में परिवार नियोजन प्रमाण-पत्र
- मोबाइल नंबर
udyami.bihar.gov.in list: यहाँ चेक करे
लाडली लक्ष्मी योजना का रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया बहुत की सरल है। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
चरण 1 – सबसे पहले गूगल पर ladli laxmi mp gov in सर्च करे और योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाये। आप इस लेख में दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते है।
चरण 2 – आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई दे रहे “आवेदन करे” विकल्प पर क्लिक करे। आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

चरण 3 – अब आपको सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा और स्व घोषणा में दिए गए टिक बॉक्स पर सही का निशान लगाना होगा और “आगे बढ़े” विकल्प पर क्लिक करना होगा।

चरण 4 – क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको लाडली और परिवार की समग्र आई.डी. तथा अन्य जानकारी दर्ज कर “समग्र से जानकारी प्राप्त करे” विकल्प पर क्लिक करना होगा और अन्य पूछी गई जानकारी दर्ज कर “आगे बढ़े” विकल्प पर क्लिक करना होगा।

चरण 5 – अब आपको अपने परिवार की जानकारी भरनी होगी और “आगे बढ़े” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

चरण 6 – क्लिक करते ही आप अगले पेज पर जाएंगे जिसमे आपको अपने जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत/नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत और अन्य सभी पूछी गई जानकारी दर्ज करना होगा।

चरण 7 – अब आपको योजना से जुड़े सभी दस्तावेज अपलोड करना होगा और “सुरक्षित करें” विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इस तहत से आप घर बैठे लाडली लक्ष्मी योजना का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन पद्धति से कर सकते है।

योजना के तहत वित्तीय सहायता का विवरण
चरण | राशि (रुपये में) |
जन्म पर – | ₹5,000 |
कक्षा 6 में प्रवेश – | ₹4,000 |
कक्षा 9 में प्रवेश – | ₹6,000 |
कक्षा 11 वीं और 12 वीं में प्रति वर्ष – | ₹6,000 |
कक्षा 12वीं के बाद स्नातक या व्यावसायिक पाठ्यक्रम- | ₹25000 |
विवाह पर – | ₹1,00,000 |
Ladli Lakshmi Yojana official Website
योजना का नाम- | मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना |
राज्य- | मध्य प्रदेश |
आरंभ तिथि- | 01 अप्रैल 2007 |
उद्देश्य- | बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। |
आधिकारिक वेबसाइट- | यहाँ क्लिक करें |
FAQs –
प्रश्न – लाडली लक्ष्मी योजना की राशि कितनी है?
उत्तर: इस योजना के तहत लगभग ₹1,43,000/- की राशि लाभार्थी बालिकाओं को किश्तों में दी जाती है। यह राशि शिक्षा, स्वास्थ्य और विवाह के लिए प्रदान की जाती है।
प्रश्न – लाड़ली लक्ष्मी योजना की पात्रता क्या है?
उत्तर:
- योजना के लिए 1 जनवरी 2006 या इसके बाद जन्मी बालिकाएं पात्र हैं।
- बालिका के माता-पिता मध्यप्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए।
- बालिका के माता-पिता आयकरदाता नहीं होने चाहिए।
- बालिका का स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीकरण होना आवश्यक है।
प्रश्न – लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत किसे लाभ मिलेगा?
उत्तर: इस योजना के लाभार्थी वो बालिकाएं होंगी, जो 1 जनवरी 2006 या उसके बाद जन्मी हों और उनके माता-पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी हों।
प्रश्न – लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाली राशि किसे मिलेगी?
उत्तर: यह राशि सीधे लाभार्थी बालिका के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
प्रश्न – लाड़ली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इस योजना का उद्देश्य बेटियों के सशक्तिकरण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे शिक्षा प्राप्त कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
प्रश्न – लाड़ली लक्ष्मी योजना में शिक्षा के लिए कितनी सहायता दी जाती है?
उत्तर:
कक्षा 6 में ₹2000/-
कक्षा 9 में ₹4000/-
कक्षा 11-12 में प्रति वर्ष ₹6000/-
स्नातक या व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए प्रथम और अंतिम वर्ष में ₹25,000/- की सहायता दी जाती है।