Phulo Jhano Ashirwad Yojana Jharkhand 2025: पूरी जानकारी, फूलो झानो आशीर्वाद योजना

यह लेख आपको कैसा लगा? रेटिंग दे और कमेंट कर बताएं
[Total: 3 Average: 5]
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के शराब निर्माण और बिक्री में लिप्त होने के कारण कई सामाजिक और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं। परिवार और समाज पर इसके नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए झारखंड सरकार ने सितंबर 2020 को “फूलो झानो आशीर्वाद योजना” की शुरुआत की है। यह योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना बन गई है।

झारखंड सरकार द्वारा यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में हड़िया और शराब के निर्माण और बिक्री को खत्म करने और महिलाओं को वैकल्पिक आजीविका के साधन प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।आज इस लेख में हम आपको Phulo Jhano Ashirwad Yojana Jharkhand 2025 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी बताने जा रहे है। इसलिए हमारे साथ अंत तक जरूर बने रहिए।

फूलो झानो आशीर्वाद योजना क्या है?

फूलो झानो आशीर्वाद योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनका सम्मान बढ़ाना है। यह योजना खास तौर पर उन महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जो पहले हड़िया/शराब बनाने और बेचने का काम करती थीं। इस योजना के तहत ऐसी सभी महिलाओं को वैकल्पिक रोजगार प्रदान किया जाता है, ताकि वे एक सम्मानजनक और स्थिर जीवन जी सकें।

Phulo Jhano Ashirwad Yojana Jharkhand का नामकरण “फूलो” और “झानो” नामक दो आदिवासी महिलाओं के सम्मान में किया गया, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया था। आपको बता दे इस योजना के पहले चरण में झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 15,284 महिलाओं की पहचान की गई। इनमें से 14,003 महिलाओं ने हड़िया और शराब का व्यवसाय छोड़कर सम्मानजनक आजीविका अपनाई है।

Phulo Jhano Ashirwad Yojana Jharkhand 2025 - फूलो झानो आशीर्वाद योजना
फूलो झानो आशीर्वाद योजना

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के माध्यम से इस योजना का क्रियान्वयन किया जा जाता है, जिसमें महिलाओं को स्व-सहायता समूहों (Self-Help Groups) के माध्यम से आजीविका के बेहतर साधन प्रदान किए जाते है। इस योजना के तहत, लाभार्थी महिलाओं को ₹10,000 तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है, जिसे एक साल के भीतर वापस करना होता है।

Phulo Jhano Ashirwad Yojana Jharkhand 2025 का उद्देश्य

फूलो झानो आशीर्वाद योजना का शुभारंभ झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सितंबर 2020 में किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका प्रदान करना है, जो शराब और हड़िया के निर्माण और बिक्री से जुड़ी हुई थीं। इसके तहत महिलाओं को JSLPS द्वारा गठित दीदी समूहों के माध्यम से ऋण प्रदान किया जाता है।

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana Jharkhand 2025: सम्पूर्ण जानकारी

Phulo Jhano Ashirwad Yojana Jharkhand 2025 का लाभ

फूलो झानो आशीर्वाद योजना के माध्यम से महिलाओं को कई प्रकार के लाभ प्रदान किए जाते हैं। ये लाभ न केवल महिलाओं के आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक हैं, बल्कि उनके जीवन की गुणवत्ता भी बढ़ाते हैं।

  • इस योजना के मदद से महिलाओं को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलता है।
  • महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होता है।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को वैकल्पिक रोजगार के साधन मुहैया कराए जाते हैं।
  • पहले इस योजना के तहत महिलाओं को 10,000 रुपये का ऋण दिया जाता था, जिसे वर्ष 2023 में बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है।
  • Phulo Jhano Ashirwad Yojana Jharkhand के अंतर्गत मिलने वाले ऋण को महिला यदि एक साल के भीतर वापस कर देती है, तो उनसे कोई ब्याज नहीं लिया जाता।

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Online Apply

Phulo Jhano Ashirwad Yojana Jharkhand 2025 के लिए पात्रता मानदंड

आपको बता दे दोस्तों, इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जाता है जो योजना की पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं। जिसकी जानकारी आगे बताई गई है।

  • आवेदक महिला को झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • केवल महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • महिला शराब निर्माण या बिक्री से जुड़ी हुई होना चाहिए.

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. जाति प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. आयु प्रमाण पत्र
  6. पंजीकृत मोबाइल नंबर
  7. ईमेल आईडी
  8. बैंक पासबुक

फूलो झानो आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

फूलो झानो आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया झारखंड सरकार द्वारा ऑफलाइन राखी गई है। फ़िलहाल इस योजना के लिए कोई ऑनलाइन आवेदन नहीं शुरू की गई है लेकिन आपको बता दे, सरकार द्वारा योजना की जानकारी और अपडेट हेतु www.pjaa.swalekha.in आधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च किया गया है। यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो आगे बताए गए चरणों का पालन करे।

पहला चरण – योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु अपने पंचायत के मुखिया/ग्राम प्रधान या सखी मंडल से संपर्क करे।

दूसरा चरण – योजना सम्बंधित आवेदन फॉर्म प्राप्त करे और आवश्यक जानकारी भरें।

तीसरा चरण – सभी आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ सलग्न करे और योजना से जुड़े अधिकारी के पास जमा करे।

चौथा चरण – आवेदन जमा करने के बाद सम्बंधित अधिकारी फॉर्म की जांच करेंगे और आपके आवेदन को स्वीकृत करेंगे।

Phulo Jhano Ashirwad Yojana official Website

योजना का नाम-फूलो झानो आशीर्वाद योजना
राज्य-झारखंड
आरंभ तिथि-सितंबर 2020
उद्देश्य-महिलाओं को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका प्रदान करना
लाभार्थी-ग्रामीण क्षेत्रों में हड़िया या शराब निर्माण और बिक्री से जुड़ी हुई महिला
आधिकारिक वेबसाइट-यहाँ क्लिक करें

FAQs –

प्रश्न – फूलो झानो आशीर्वाद योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

उत्तर: इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में हड़िया या शराब निर्माण और बिक्री से जुड़ी हुई हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को ₹25,000 तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है और उन्हें स्व-सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर मिलते हैं।

प्रश्न – फूलो झानो आशीर्वाद योजना के लिए पात्रता क्या है?

उत्तर: इस योजना का लाभ झारखंड की महिला नागरिकों को मिलेगा, जो शराब या हड़िया निर्माण और बिक्री से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा, महिला को झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए।

प्रश्न – फूलो झानो आशीर्वाद योजना में ऋण की राशि कितनी है?

उत्तर: इस योजना के तहत महिला लाभार्थियों को ₹10,000 तक का ब्याज मुक्त ऋण मिलता है। यह ऋण एक साल के भीतर वापस करना होता है।

प्रश्न – फूलो झानो आशीर्वाद योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इस योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, खासकर उन महिलाओं को जो पहले हड़िया और शराब का निर्माण करती थीं। योजना के माध्यम से इन महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार प्रदान करने और उनके जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रश्न – फूलो झानो आशीर्वाद योजना के लाभ क्या हैं?

उत्तर: 

  • महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार के अवसर मिलते हैं।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
  • ₹10,000 तक का ब्याज-मुक्त ऋण प्राप्त होता है।
  • महिलाओं को वैकल्पिक आजीविका के साधन मिलते हैं।
  • महिलाओं का समाज में सम्मान बढ़ता है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment