आज के समय में खेती करना है एक कठिन काम बन गया है, खासकर तब जब सिंचाई के लिए बिजली की समस्या बनी रहती है। इसी समस्या का समाधान निकलते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य के किसानों के लिए एक बहुत ही लाभकारी योजना की शुरुआत की है। जिसका नाम ‘Magel Tyala Saur Krushi Pump Yojana 2025’ निर्धारित किया गया है। इस योजना के मदद से सरकार किसानों को सोलर पंप उपलब्ध करा कर उन्हें बिजली की समस्याओं से मुक्ति दिलाना चाहती है।
यह योजना खास कर उन किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो आज भी सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर है। आज इस लेख में हम मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना से संबंधित सभी विषयों पर विस्तार में चर्चा करने वाले हैं। इसलिए हमारे लेख को अंत तक जरुर पढ़िए। क्योंकि इस लेख के अंत में हमने ऐसी सरल आवेदन प्रक्रिया बताई है। जिसके मदद से आप घर बैठे आवेदन कर सकते है।
मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना क्या है ?
मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों को सौर ऊर्जा पर आधारित कृषि पंप उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसके तहत किसानों को उनके खेती के आकार के अनुसार 3 HP, 5 HP और 7.5 HP क्षमता वाले सोलर कृषि पंप दिए जाते हैं। इन सोलर पंप के मदद से किसानों को सिंचाई करते समय होने वाले बिजली की कमी या लोड शेडिंग जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है और वे दिन के समय भी अपने खेत की सिचाई आसानी से कर सकते है। आपको बता दे, इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले सोलर पंप पर सरकार आपको 90% तक सब्सिडी भी प्रदान करती है। जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता है। आइए अब इस योजना के अन्य मुद्दों पर विस्तार में चर्चा करते है।
मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना का उद्देश्य
महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई Magel Tyala Saur Krushi Pump Yojana का मुख्य उद्देश्य यह है कि, हर जरूरतमंद किसान को अपने खेत की सिंचाई के लिए सोलर पंप दिए जाएं। क्योंकि आज भी कई गांव में दिन के समय बिजली नहीं रहती और किसान रात के अंधेरे में खेतों में का जाकर अपने फसल को पानी देते हैं। जिससे उन्हें खतरा भी होता है और परेशानी भी। इस योजना के जरिए किसान अब दिन में सूरज की रोशनी से चलने वाले सोलर पंप से अपने खेतों को आसानी से पानी दे सकते है।
इससे उन्हें ना तो बिजली की जरूरत होगी और ना ही डीजल का खर्चा पड़ेगा। यह योजना खास तौर पर उन किसानों के लिए फायदेमंद है। जो गरीब है, जिनके पास बिजली का कनेक्शन नहीं है, या जो दूर दराज के गांव में रहते हैं। इस योजना के तहत सोलर पंप खरीदने पर आपको 90% तक की सब्सिडी सरकार देती है। जिससे सोलर पंप बहुत ही कम कीमत पर मिलता है।
मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना के लाभ
मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना से किसानों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब किसानों को बिजली कटौती या रात में सिंचाई करने की टेंशन नहीं रहती। सोलर पंप सूरज की रोशनी से चलता है, जिससे दिन में आराम से खेतों में पानी दिया जा सकता है। इससे खेती में समय की बचत होती है और किसानों को रात में खेतों में जाने की कोई जरूरत नहीं पड़ती। आइए इस योजना के लाभ और फायदे क्या है, यह विस्तार में जानते हैं।
- यह योजना किसानों को सौर ऊर्जा से चलने वाले पंप प्रदान करती है। जिससे उन्हें दिन के समय में बिना बिजली कटौती के सिंचाई की सुविधा मिलती है।
- इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के किसानों को पंप खरीदने के लिए कुल लागत का केवल 10% भुगतान करना होता है।
- वहीं अनुसूचित जाति/जनजाति के किसानों को केवल 5% भुगतान करना होता है।
- इस योजना के जरिए किसानों को उनकी जमीन के क्षेत्रफल के अनुसार 3 HP, 5 HP और 7.5 HP क्षमता वाले सौर पंप प्रदान किए जाते हैं।
- आपको बता दे, प्रत्येक सौर पंप पर 5-साल की मरम्मत वारंटी और बीमा सुविधा उपलब्ध है। जिससे किसानों को पंप की देखभाल और मरम्मत की चिंता नहीं रहती।
- इस योजना के तहत मिलने वाले सौर पंप के उपयोग से किसानों को बिजली बिल की चिंता नहीं रहती और लोड-शिटिंग की समस्या से भी राहत मिलती है।
- Magel Tyala Saur Krushi Pump Yojana 2025 के अंतर्गत 2.5 एकड़ जमीन वाले किसानों को 3HP, वही 2.51 से 5 एकड़ जमीन वाले किसानों को 5-हार्स पॉवर और 5 एकड़ से ज्यादा जमीन वाले किसानों को 7.5 हॉर्स पावर वाले सौर पंप सरकार द्वारा दिए जाएंगे।
मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना के लिए पात्रता मानदंड
इस योजना का लाभ लेने के लिए है महाराष्ट्र सरकार द्वारा कुछ जरूरी पात्रता-शर्तें निर्धारित की गई है। जो हर किसान को ध्यान में रखनी चाहिए। यदि आप मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे बताई गई पात्रता और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
- आवेदक किसान महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- किसान के पास अपने जमीन के सभी जरूरी दस्तावेज होना चाहिए।
- आवेदक किसान की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- किसान के खेत में स्थाई जल स्रोत जैसे बोरवेल, कुआं या नहर आदि होना जरूरी है।
- अटल सौर कृषि पंप योजना-1, अटल सौर कृषि पंप योजना-2 और मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना का लाभ न लेने वाले किसान भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जरुरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- खेत के दस्तावेज (7/12 उतारा)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
लाडका भाऊ योजना ऑनलाईन अर्ज करण्याची शेवटची तारीख
Magel Tyala Saur Urja Yojana Apply Online
मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक खास योजना है। जो किसानों को सोलर पंप लगाने में मदद करती है। यदि आप Magel Tyala Saur Urja Yojana Apply Online करना चाहते हैं। तो आगे बताई गई जानकारी ध्यान से पढ़ें और घर बैठे इस योजना के लिए आवेदन करें।
- सबसे पहले इस योजना से जुड़े आधिकारिक पोर्टल “महाराष्ट्र विद्युत वितरण निगम वेबसाइट” पर जाए।

- अब आपके सामने योजना संबंधित होम पेज खुलेगा, जिसमें दिए गए ‘लाभार्थी सुविधा’ ऑप्शन पर जाए और “अर्ज करा” विकल्प पर क्लिक करें।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें इस योजना का आवेदन फॉर्म होगा।

- फार्म में पूछे गए सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरे और “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- फॉर्म सबमिट करते ही आपको एक रसीद मिलेगी, जिसके मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

आवेदन के बाद
आवेदन जमा होने के बाद योजना संबंधित विभाग द्वारा किस के आवेदक किसान के खेत का निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के बाद पात्र पाए जाने वाले लाभार्थी किसानों को सौर पंप की स्वीकृति दी जाती है और इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया शुरू होती है। इंस्टॉलेशन के बाद किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जाता है। ताकि वह सौर पंप को ठीक से चला सके और अच्छे से रख रखाव कर सके।
सम्पर्क विवरण
यदि ऑनलाइन आवेदन करने में दिक्कत आए, या पंप खराब हो जाए, चोरी हो जाए तो कहां संपर्क करें? यह सवाल सबके मन में होता है। आपको बता दे, आप महावितरण के टोल फ्री नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। जो आगे बताए गए हैं:-
राष्ट्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर – 1912 / 19120
हेल्पलाइन नम्बर –1800-212-3435 / 1800-233-3435
Magel Tyala Saur Urja Yojana Official website
योजना का नाम- | मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना |
राज्य- | महाराष्ट्र |
उद्देश्य- | हर जरूरतमंद किसान को अपने खेत की सिंचाई के लिए सोलर पंप देना. |
लाभार्थी- | महाराष्ट्र के किसान |
आधिकारिक वेबसाइट- | यहां क्लिक करें |
FAQs –
प्रश्न – मागेल त्याला सौर योजना क्या है?
उत्तर: यह महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है। जिसके तहत किसानों को 3 HP, 5 HP और 7.5 HP के सोलर पंप 90% तक की सब्सिडी के साथ दिए जाते हैं। ताकि वह बिजली की समस्या के बिना अपने खेतों की सिंचाई कर सके।
प्रश्न – मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना के तहत कितनी सब्सिडी मिलती है?
उत्तर: इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप की कुल लागत पर 90% तक के सब्सिडी मिलती है। सामान्य किसानों को केवल 10% और अनुसूचित जाति/जनजाति के किसानों को केवल 5% भुगतान करना होता है।
प्रश्न – मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना कितने हॉर्स पावर के पंप मिलते है?
उत्तर: इस योजना अंतर्गत किसानों को अपने जमीन के क्षेत्रफल के अनुसार 3 HP, 5 HP और 7.5 HP क्षमता वाले कृषि पंप दिए जाते है।
Offline Apply kaise karen?
Nahi online.