आज भी अपने देश में बहुत सी महिलाएं है जो किसी कारणवश घर से बहार जाकर नौकरी नहीं कर सकती। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ, छोटे बच्चे, सामाजिक सीमाएं और सुरक्षा की चिंता महिलाओं के लिए बड़ी चुनौतियाँ बन जाती है। इसी समस्या को समझते हुए राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। जिसका नाम Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025 रखा गया है। इस योजना तहत अब महिलाएं घर बैठे काम कर सकती है और अपनी मेहनत के बदले सरकार से तनख्वाह ले सकती है।
इस मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना से न केवल महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है बल्कि वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकती है। राजस्थान सरकार का उद्देश्य है की महिलाओं को उनकी क्षमता और रूचि के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाए जिससे वे भी समाज के विकास में अपना योगदान दे सके। आपको बता दे इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है की इसके लिए महिलाओं को कही जाने की जरुरत नहीं होगी, वे अपने घर से ही ऑनलाइन काम कर सकेंगी। जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें नई पहचान मिलेगी।
यदि आप राजस्थान राज्य में रहते है और एक महिला है तो यह लेख आपके लिए बहुत फायदेमंद होने वाला है। क्योंकि आज इस लेख में हम आपको इस योजना से जुडी सम्पूर्ण जानकारी विस्तार में बताने वाले है। इस लेख के अंत में हमने घर बैठे Mukhyamantri Work From Home Yojana Online Apply कैसे करना है यह भी बताया है। इसलिए हमारे लेख को अंत तक जरूर पढ़िए।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना क्या है?
राजस्थान सरकारी ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए Mukhyamantri Work From Home Yojana शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य उन महिलाओं को काम देना है, जो किसी कारणवश अपने घर से बाहर जाकर नौकरी नहीं कर सकती। यह योजना खासकर ऐसी महिलाओं के लिए तैयार की गई है। जो शिक्षित है, काम करने की इच्छा रखती है, लेकिन घर की जिम्मेदारियां के कारण बाहर कम पर नहीं जा पाती।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के अंतर्गत महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं। जिसके लिए उन्हें किसी ऑफिस या फैक्ट्री में जाने की जरूरत नहीं होती। इस योजना के तहत महिलाओं को उनकी रुचि और योग्यताओं के आधार पर सरकारी विभागों, निजी संस्थानों और स्वायत्तशासी संस्थाओं में वर्क फ्रॉम होम की नौकरियां दी जाती है।
इससे से न केवल महिलाएं आत्मनिर्भर बनती है, बल्कि उनके परिवार की आय में भी इजाफा होता है। इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है। कि महिलाएं अपने बच्चों और परिवार की देखभाल करते हुए भी रोजगार प्राप्त कर सकती हैं। जिससे महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ता है और वह समाज में अपनी एक सशक्त भूमिका निभा पाती है।
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025 का उद्देश्य
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य अपने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। बहुत सी महिलाएं घर पर रहकर सिलाई, टाइपिंग, डाटा एंट्री, सोशल मिडिया मैनेजमेंट, डिजाइनिंग जैसे कई कामों में निपुण होती है। लेकिन सही अवसर की कमी के कारन वे अपनी टैलेंट का इस्तेमाल नहीं कर पाती। लेकिन Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025 का लाभ उठा का महिलाएं अपने सपने को पूरा कर सकती है।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत महिलाओं को सरकार और निजी दोनों क्षेत्रों में वर्क फ्रॉम होम का विकल्प मिलता है। इससे वे अपनी सुविधा और कौशल के अनुसार काम कर सकती है। इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार यह चाहती है की हर ऐसी महिला को रोजगार मिल सके जो काम करना चाहती है लेकिन बाहर जाकर काम नहीं कर सकती। सरकार ने इस योजना के अंतर्गत इस साल 2025 में लगभग 2000 महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025 के लाभ
- इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को कई प्रकार के लाभ प्रदान किए जाते है। सबसे बड़ा लाभ यह है की महिलाएं अब घर बैठे कमाई कर सकती है।
- उन्हें अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार काम करने का अवसर दिया जा रहा है।
- इस योजना के अंतर्गत महिलाएं कई तराह के काम कर सकती है जैसे, कि डाटा एंट्री, डिज़ाइनिंग, सोशल मीडिया हैंडलिंग, कस्टमर केयर, कंटेंट राइटिंग आदि।
- Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025 के तहत महिलाओ को सरकारी विभागों, स्वायत्त संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों और निजी कंपनियों के साथ काम करने का मौका मिलता है।
- इस योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार ने 2025 में 2000 महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।
- इसके आलावा महिलाओं को काम के लिए जरुरी स्किल ट्रेनिग भी दी जाती है ताकि वे पूरी दक्षता के साथ अपना काम कर सके। जिससे उनके करियर की नई शुरआत होती है।
- इस योजना का लाभ लेकर महिलाएं अपने परिवार की आय में योगदान दे सकती है और अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बना सकती है।
- इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपनी शिक्षा और कौशल का सही उपयोग कर सकती है और अपनी आजीविका चला सकती है।
- इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को उनके घर पर ही कई प्रकार के काम मुहैया कराती है, जिनके बदले उन्हें वेतन भी प्रदान किया जाता है। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- विधवा, परित्यकता, तलाकशुदा, दिव्यांग और हिंसा से पीड़ित महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जाती है।
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025 की पात्रता
यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है और इसका लाभ उठाना चाहते है। तो आपको बता दे, राजस्थान सरकार ने इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु निन्मलिखित पात्रता निर्धारित की है। जिसे आवेदक को पूरा करना जरुरी है।
- सबसे पहली शर्त यह है की आवेदक महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की आयु काम से काम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार को कोई भी सदस्य सरकरी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- तलाकशुदा, हिंसा से पीड़ित या विकलांग महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत प्राथमिकता दी जाएगी।
- Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025 से जुड़े सभी जरुरी दस्तावेज आवेदक महिला के पास होने जरुरी है।
Kali Bai Scooty Yojana 2025 List: घर बैठे चेक करे नाम
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार नंबर
- जन आधार नंबर
- मोबाइल नंबर
- ई-मेल आईडी
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- कार्य अनुभव दस्तावेज
- अन्य कौशल दस्तावेज
यदि महिला विकलांग, तलाकशुदा या हिंसा से पीड़ित श्रेणी में आती है तो उसे उसका प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा।
Mukhyamantri Work From Home Yojana Online Apply
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बहुत ही सरल है। जिसे आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के मदद से आसानी से कर सकते है।
सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में कोई भी ब्राउजर खोले और “mahilawfh.rajasthan.gov.in” सर्च करे। आप इस योजना सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।

अब होम पेज पर दिखाई दे रहे “Current Opportunities” ऑप्शन में अपना राज्य चुने और “Search” विकल्प क्लिक करे।
आपके सामने अपने चुने हुए राज्य में मौजूद कंपनियों की लिस्ट आएगी। आप “Apply Now” बटन पर क्लिक कर अपने हिसाब से कंपनी का चयन कर सकते है।

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे दिखाई दे रहे “New User Register” विकल्प पर क्लिक करे।

अब चेक बॉक्स पर क्लिक करे और अपना जान-आधार नंबर/आधार नंबर दर्ज कर “Fetch Details” विकल्प पर क्लिक करे।

क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा उसे दर्ज करे और ओके बटन पर क्लिक करे।
अब आपके सामने के फॉर्म खुलेगा जिसमे जन-आधार और आधार के अनुसार आवेदक का विवरण खुल जाएगा। आपको कुछ ऑप्शन में जानकारी भरनी होगी, और अपना यूजर नाम और पासवर्ड सेट कर “Save” बटन पर क्लिक करना होगा।

अब आपको एक Registration successful का मैसेज आएगा, जिसमे आपका रजिस्ट्रेशन नंबर दिया होगा। आपको यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन कर लेना है।

आपके सामने एक नया डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे Opportunity list दिखाई देगी। उसमे बताये गए जॉब के लिए आप अप्लाय कर सकते है।

Mukhyamantri Work From Home Yojana के तहत काम के प्रकार और चयन प्रक्रिया
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025 के तहत महिलाओं को उनके कौशल और रुचि के अनुसार काम दिया जाएगा। कुछ प्रमुख कामों में डाटा एंट्री, कंटेंट राइटिंग, टेली कॉलिंग, डिजाइनिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, ऑनलाइन मार्केटिंग, ग्राहक सेवा, ईमेल रिस्पांस, वेब रिसर्च जैसे काम शामिल है। इन सभी कामों के लिए महिलाओं को घर बैठे ही ट्रेनिंग दी जाती है। ताकि वे काम के लिए पूरी तरह से तैयार हो सके। काम मिलने के बाद उन्हें नियमित रूप से उनके वेतन का भुगतान भी किया जाता है। जिससे वह आत्मनिर्भर बनती है।
चयन प्रक्रिया की बात करें तो आपको बता दे, सबसे पहले महिला का रजिस्ट्रेशन व दस्तावेज जांचे जाते है, फिर उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार उन्हें काम सोपा जाता है। कुछ मामलों में वर्चुअल इंटरव्यू या टेस्ट भी लिया जा सकता है। जो महिला तकनीकी रूप से अधिक सक्षम है, उन्हें प्रोजेक्ट बेस या क्लाइंट बेस्ड काम दिए जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को किसी पर भी निर्भर न बनाकर स्वयं कमाने और आत्मनिर्भर बनाने का अवसर देना है।
Viklang Scooty Yojana 2025: घर बैठे करे आवेदन
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना official Website
योजना का नाम- | मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना |
राज्य- | राजस्थान |
उद्देश्य- | उन महिलाओं को काम देना है, जो किसी कारणवश अपने घर से बाहर जाकर नौकरी नहीं कर सकती। |
लाभार्थी- | राजस्थान की महिलाएं |
आधिकारिक वेबसाइट- | यहाँ क्लिक करें |
FAQs –
प्रश्न – घर से काम करने के लिए सरकारी योजना क्या है?
उत्तर: राजस्थान सरकार ने महिलाओं के लिए “Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025” शुरू की है, जिसके तहत महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन काम कर सकती हैं। इस योजना का उद्देश्य उन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है जो किसी कारणवश बाहर जाकर काम नहीं कर सकतीं।
प्रश्न – मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना कब शुरू हुई?
उत्तर: 26 अगस्त 2022 को राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य उन महिलाओं को काम देना है जो किसी कारणवश घर से बाहर जाकर नौकरी नहीं कर सकती। यह योजना खास कर ऐसी महिलाओं के लिए तैयार की गई है। जो शिक्षित है, काम करने की इच्छा रखती है, लेकिन घर की जिम्मेदारियां के कारण बाहर कम पर नहीं जा सकती।
प्रश्न – मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?
उत्तर: इस योजना का लाभ राजस्थान की उन महिलाओं को मिलेगा जो शिक्षित है लेकिन पारिवारिक या सामाजिक कारणों से घर से बाहर काम नहीं कर सकती। विशेष रूप से विधवा, तलाकशुदा, विकलांग और हिंसा से पीड़ित महिलाओं को इस योजना के तहत प्राथमिकता दी जाती है।
प्रश्न – क्या मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में चयन के लिए इंटरव्यू होता है?
उत्तर: कुछ मामलों में महिलाओं की योग्यता और स्किल के आधार पर वर्चुअल इंटरव्यू या ऑनलाइन टेस्ट लिया जा सकता है। उसके बाद ही उन्हें उपयुक्त काम सौंपा जाता है।