Free Solar Chulha Yojana official Website: भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 में देश की महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। जिनमें से एक है फ्री सोलर चूल्हा योजना। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को मुफ्त सोलर स्टोव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह योजना उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रही है जो अभी भी लकड़ी, कोयले और अन्य पारंपरिक ईंधन पर निर्भर हैं। इस योजना के तहत सरकार गरीब परिवारों को मुफ्त सोलर स्टोव उपलब्ध कराती है, जिससे महिलाओं को खाना बनाने में आसानी होती है और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होता है।
भारतीय बाजार में सोलर चूल्हे की कीमत लगभग 15,000 से 20,000 के बीच है। जो एक गरीब परिवार के लिए बहुत बड़ी कीमत है। इसीलिए केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों को Free Solar Chulha Yojana के तहत यह सोलर चूल्हा मुफ्त में उपलब्ध करा रही है। अगर आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं और योजना से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इस लेख में हमने योजना से जुड़े हर विषय पर विस्तार से चर्चा की है।
फ्री सोलर चूल्हा योजना क्या है?
Free Solar Chulha Yojana 2025 भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसका उद्देश्य देश के गरीब और ग्रामीण परिवारों को मुफ्त में सौर ऊर्जा से चलने वाले चूल्हे प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से भारत सरकार खाना पकाने के लिए स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा का उपयोग को बढ़ावा देना चाहती है। भारत के कई ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में आज भी लोग खाना बनाने के लिए लकड़ी, कोयला और अन्य पारंपरिक इन दिनों का उपयोग करते हैं। जो न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है।
लकड़ी और कोयले से निकलने वाला धुआं सांस की बीमारियों, आंखों की समस्याओं और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। लेकिन फ्री सोलर चूल्हा योजना के तहत मिलने वाला सोलर चूल्हा सूरज की रोशनी से ऊर्जा प्राप्त करता है और इस ऊर्जा का उपयोग खाना पकाने के लिए किया जाता है। यह चूल्हा न केवल धुएं और प्रदूषण से मुक्त है बल्कि उपयोग में भी आसान है। फ्री सोलर चूल्हा योजना का लक्ष्य पर्यावरण की रक्षा करना साथी ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार करना है और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।
सोलर चूल्हा क्या है?
सोलर चूल्हा, सूरज की रोशनी से चलने वाला एक खास प्रकार का चूल्हा होता है, जिसका खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होता है। यह चूल्हा सौर ऊर्जा का उपयोग करता है और इसे चलाने के लिए लकड़ी, कोयला या गैस की जरूरत नहीं होती। इसमें सोलर पैनल लगे होते हैं, जो सूरज की किरणों को ऊर्जा में बदलते हैं। और वह ऊर्जा बैटरी में जमा होती है, जिसे जरूरत के समय इस्तेमाल किया जा सकता है।
Free Solar Chulha Yojana 2025 के लाभ
पारंपरिक चूल्हों से निकलने वाला धुआं कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। जिससे महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित होते हैं, क्योंकि वे लंबे समय तक चूल्हे के पास होते हैं। पारंपरिक चूल्हे से निकलने वाले धुएं से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, आंखों की जलन और अन्य श्वसन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन सोलर चूल्हे का उपयोग करने से यह सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं, क्योंकि इसमें कोई धुआं नहीं निकलता और रसोई का वातावरण भी शुद्ध रहता है।
- एक बार सोलर चूल्हा घर में लगाने के बाद, इसके उपयोग पर कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना होता। यह मुफ्त सौर ऊर्जा का उपयोग करता है, जिससे आपके मासिक खर्चों में कमी आती है।
- सोलर चूल्हे के उपयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा की समस्या हल हो सकती है। यह योजना उन क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जहां बिजली की समस्या है।
- उबालने, तलने, और फ्लैटब्रेड बनाने जैसे कई कार्यो के लिए महिलाएं सोलर चूल्हे का इस्तेमाल कर सकती है।
- Free Solar Chulha Yojana 2025 के अंतर्गत मिलने वाला चूल्हा रखरखाव में आसान और सुरक्षित है। लाभार्थी इसे सिंगल बर्नर और डबल बर्नर वेरिएंट में खरीद सकते है।
फ्री सिलाई मशीन योजना 2025, ऐसे करे आवेदन
Free Solar Chulha Yojana 2025 के लिए पात्रता
- आवेदक का गरीबी रेखा (BPL) के नीचे होना चाहिए।
- आवेदक भारतीय नागरिक होना जरुरी है।
- ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में रहने वाले परिवार इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
- जिनके पास अन्य स्वच्छ ईंधन के साधन उपलब्ध नहीं हैं वे सभी परिवार योजना के लिए पात्र है।
आवेदन हेतु जरुरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बिहार online registration
Free solar chulha yojana apply online
Free solar chulha yojana के तहत सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त में सोलर चूल्हा प्रदान करती है। यह चूल्हा सूरज की रोशनी से चलता है और पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने में मदद करता है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, घर बैठे online apply करना चाहते है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1- सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करे (यह इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक है)

स्टेप 2- आपके सामने इंडियन ऑयल की वेबसाइट खुलेगी जिसमे Pre-Booking form दिखाई देगा।
स्टेप 3- अब फॉर्म में आवेदक महिला का नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, राज्य, जिला और सम्पूर्ण जानकरी दर्ज करे।
स्टेप 4- साल भर में जितने एलपीजी सिलेंडर का आप उपयोग करते है उसकी संख्या दर्ज करे और अन्य सभी जानकारी भरे।
स्टेप 5- अब “Submit” विकल्प पर क्लिक करें और अपना आवेदन जमा करें
बीमा सखी योजना 2025 आवेदन का डायरेक्ट Link
Free Solar Chulha Yojana official Website
योजना का नाम- | फ्री सोलर चूल्हा योजना 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट- | यहाँ क्लिक करे |
FAQs –
प्रश्न – चूल्हा योजना क्या है?
उत्तर: इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त में सोलर चूल्हे दिए जाते हैं, ताकि वे सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से खाना बना सकें।
प्रश्न – फ्री सोलर चूल्हा योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
उत्तर: इस योजना का लाभ बीपीएल परिवार, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग, पारंपरिक चूल्हे उपयोग करने वाले, और गरीब राशन कार्ड धारक उठा सकते हैं। इसमें खासतौर पर महिलाओं और दूरदराज के परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है।
प्रश्न – फ्री सोलर चूल्हा योजना के तहत कितने चूल्हे दिए जाएंगे?
उत्तर: इस योजना के तहत एक परिवार को एक चूल्हा प्रदान किया जायेगा।
प्रश्न – सोलर चूल्हे को रात में भी इस्तेमाल किया जा सकता है?
उत्तर: हाँ, सोलर चूल्हे उपयोग रात में किया जा सकता है।
Rathod