नमस्कार, यदि आप झारखंड राज्य की निवासी महिला है और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना चाहती है, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। आपको बता दे, झारखंड सरकार ने अपने राज्य में Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार झारखंड की प्रत्येक पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 रुपये यानी सालाना ₹30,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। आप सभी जानते है, केंद्र सरकार और राज्य सरकार देश के महिलाओं के लिए कई लाभकारी योजनाएं चल रही है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
इसी कड़ी में अब ‘झारखण्ड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना’ को भी जोड़ा गया है। जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और गरीब परिवारों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। आज इस लेख में हम आपको इस योजना संबंधित संपूर्ण जानकारी, जैसे इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज और संपूर्ण आवेदन प्रक्रिया विस्तार में बताने वाले है। इसलिए हमारे लेख को अंत तक जरुर पढ़िए।
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना क्या है?
Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana एक सामाजिक कल्याण योजना है। जिसे झारखंड राज्य सरकार ने अपने राज्य की महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए शुरू किया है। इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। आपको बता दे शुरुआत में इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को ₹1,000 रुपये प्रति-माह दिया जाता था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर ₹2,500 कर दिया गया है।
योजना का उद्देश्य (Maiya Samman Yojana ka Uddeshya)
झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना को केवल महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसलिए इस योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। राज्य सरकार चाहती है, कि महिलाएं केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित ना रहे, बल्कि वह अपने खर्चों के लिए किसी पर निर्भर भी ना रहे। इस योजना के मदद से सरकार सभी जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने नियमित रूप से आर्थिक सहायता प्रदान करना चाहती है। जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके और अपने परिवार की जरूरत को पूरा कर सके।
योजना के लाभ (Jharkhand Maiya Samman Yojana ke Labh)
झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 18 से 50 वर्ष उम्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए तैयार की गई है। यदि आप झारखंड राज्य के निवासी है और इस योजना के तहत आवेदन करती हैं। तो आपको कई प्रकार के लाभ दिए जाते है। जिसकी जानकारी आगे विस्तार में बताई है।
- इस योजना के तहत झारखंड राज्य की प्रत्येक पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।
- यानि सालाना हर महिला के बैंक खाते में ₹30,000 की धन राशि जमा की जाएगी।
- आपको बता दे, यह धन राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे आवेदक महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कि जाएगी।
- Jharkhand Maiya Samman Yojana से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर और समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकेंगी।
- गरीब रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को इस योजना के तहत प्राथमिकता दी जाती है।
- झारखण्ड सरकार का अनुमान है कि 40 से 45 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।
आवेदन करने के लिए पात्रता (Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana ke liye Patrata)
यदि कोई इच्छुक महिला Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के तहत आवेदन करना चाहती है। तो आपको बता दें, झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के लिए कुछ महत्वपूर्ण पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। जिसे आवेदक महिला को पूरा करना जरूरी होता है।
पात्रता मानदंड :-
- आवेदक महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बिच होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के पास लाल, पीला या नारंगी राशन कार्ड होना अनिवार्य है।
- महिला के परिवार का सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता(Income Tax Payer) नहीं होना चाहिए।
- साथ ही महिला के परिवार की वार्षिक आय 3-लाख रुपये से काम होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के पास आधार कार्ड से लिंक बैंक खता होना जरुरी है।
आवश्यक दस्तावेज (Maiya Samman Yojana ke Liye Jaruri Documents)
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड (लाल, पीला, नारंगी)
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक (आधार से लिंक होनी चाहिए)
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
अबुआ आवास योजना लिस्ट ऐसे करें घर बैठे चेक
Maiya Samman Yojana Jharkhand Online Apply
झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2025 झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक और आर्थिक सहायता योजना है। जिसमें 18 से 50 वर्ष उम्र की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देखकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। यदि आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो निचे बताई गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़े।
- सबसे पहले इस योजना से जुड़े आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- अब होमपेज पर दिखाई दे रहे “आवेदन फॉर्म” विकल्प पर क्लिक करें।
- आपको Maiya Samman Yojana Form दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकल लें।
- अब आवेदन फॉर्म मांगी गई सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें।
- योजना संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करे।
- अब भरे हुए फार्म और दस्तावेज को अपने नजदीकी ग्राम पंचायत शिविर या अंचल कार्यालय में जमा करें।
कार्यालय में आपका आवेदन वेरिफिकेशन किया जाएगा और आपको एक रसीद दी जाएगी। रसीद मिलने का मतलब है कि आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो गया है।
Maiya Samman Yojana Jharkhand Official Website
योजना का नाम- | मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना |
राज्य- | झारखंड |
उद्देश्य- | गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। |
लाभार्थी- | 18 से 50 वर्ष उम्र की महिलाएं |
आधिकारिक वेबसाइट- | यहाँ क्लिक करें |
FAQs –
प्रश्न – झारखंड सरकार की मैया योजना क्या है?
उत्तर: मैया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक खास योजना है। जिसके अंतर्गत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके खर्चों में मदद करना है।
प्रश्न – मैया योजना का लाभ कौन-कौन ले सकता है?
- इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं ले सकती है, जो महिला झारखंड में रहती है।
- जिसकी उम्र 18 से 50 साल के बिच है।
- जिनके घर का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है।
- जिनके पास लाल, पीला या नारंगी राशन कार्ड है।
- जिनके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से काम है।
प्रश्न – मैया योजना में कितना पैसा मिलता है?
उत्तर: इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यानी साल भर में हर एक महिला को ₹30000 की सहायता मिलती है। आपको बता दे, यह पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किया जाता है।
प्रश्न – मैया सम्मान योजना की पात्रता क्या है?
- महिला झारखंड राज्य की मूल नवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 से 50 साल के बिच होनी चाहिए।
- आवेदक महिला से परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला का बैंक खता आधार से लिंक होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के पास सरकार मान्य राशन कार्ड होना जरुरी है।
प्रश्न – मैया योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे?
उत्तर: मैया योजना के तहत आवेदन हेतु, आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक, पोसपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर जैसे डॉक्यूमेंट लगेंगे।