Shramik Basera Yojana 2025: घर बैठे करे आवेदन, मजदूरों के लिए शुरू हुई श्रमिक बसेरा योजना

यह लेख आपको कैसा लगा? रेटिंग दे और कमेंट कर बताएं
[Total: 2 Average: 5]
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गुजरात सरकार ने अपने राज्य के गरीब और जरूरतमंद निर्माण श्रमिकों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। जिसका नाम “Shramik Basera Yojana 2025” निर्धारित किया गया है। इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी द्वारा 18 जुलाई 2024 को की गई थी। जिसका मकसद राज्य के काम करने वाले उन निर्माण श्रमिकों को राहत देना है जो काम के सिलसिले में अपने गांव-घरो से दूर शहरों में रहते हैं और जिनके पास ठहरने के लिए कोई स्थायी या सुरक्षित जगह नहीं होती।

इस योजना के अंतर्गत गुजरात सरकार ऐसे श्रमिकों को ₹5 प्रति दिन यानी ₹150 प्रति माह की मामूली राशि में अस्थाई आवास उपलब्ध कराती है। यह आवास श्रमिकों के कार्यस्थल के पास बनाए जाते हैं, ताकि उन्हें रोजाना सफर करने में कोई परेशानी न हो। आज इस लेख में हम आपको श्रमिक बसेरा योजना संबंधित जानकारी विस्तार में बताने वाले हैं। इसलिए हमारे लेख को अंत तक जरुर पढ़िए। क्योंकि इस लेख के अंत में हमने सम्पूर्ण आवेदन प्रक्रिया बताई है। जिसके मदद से आप घर बैठे ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

श्रमिक बसेरा योजना क्या है?

श्रमिक बसेरा योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसका उद्देश्य राज्य के निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले गरीब श्रमिकों को सस्ते और अच्छे अस्थायी आवास उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने 18 जुलाई 2024 को इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना को खास तौर पर ऐसे श्रमिकों के लिए डिजाइन किया गया है। जो काम के सिलसिले में एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं।

लेकिन उन्हें ठहरने के लिए कोई स्थाई आवास नहीं मिलता जिसके कारन उन्हें अपने काम के स्थान से कई दूर रहना पड़ता है और आवास केलिए ज्यादा रकम देनी पड़ती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए Shramik Basera Yojana 2025 की शुरुआत हुई है। जिसके तहत बहुत ही कम लागत पर, यानी मात्र 5 रुपये प्रतिदिन या 150 रुपए प्रति-माह के हिसाब से रहने के लिए श्रमिकों को अस्थायी घर प्रदान किए जाते हैं।

आपको बता दे, गुजरात सरकार ने इस योजना के पहले चरण में अहमदाबाद, गांधीनगर, बड़ोदरा और राजकोट जैसे बड़े शहरों में 17 आवासीय संरचनाओं की आधारशिला राखी है। इन घरों के निर्माण पर लगभग 1500 करोड रुपए का बजट रखा गया है। गुजरात सरकार का लक्ष्य है कि अगले 3 वर्षों में इस योजना का विस्तार करते हुए करीब 3-लाख मजदूरों को इसका लाभ प्रदान किया जाए।

श्रमिक बसेरा योजना 2025 का उद्देश्य

श्रमिक बसेरा योजना 2025 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गुजरात राज्य के निर्माण श्रमिकों को अस्थायी और सस्ता आवास मुहैया करना है। ताकि वे अपने काम के स्थान के नजदीक ही ठहर सकें और उन्हें रोजाना लंबी दूरी तय कर कार्य स्थल तक पहुंचाने की समस्या का सामना न करना पड़े। आप सभी जानते है, अधिकतर निर्माण श्रमिक गांव या अन्य दूरस्थ इलाकों से शहरों में काम की तलाश से आते हैं। लेकिन यहां आकर उन्हें किराए के महंगे और असुरक्षित घरों में रहना पड़ता है। जिससे उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा किराए और दैनिक खर्चों में चला जाता है। ऐसे में यह योजना उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

गुजरात सरकार की यह योजना श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए तैयार की गई है। आपको बता दे, Shramik Basera Yojana 2025 के अंतर्गत मिलने वाले आवास में केवल रहने के लिए अच्छे हैं, बल्कि इनमें भोजन, स्वास्थ्य सुविधा, साफ सफाई, बिजली-पानी जैसे मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना के जरिए मजदूरों को कार्यस्थल के पास ही अच्छा और सुरक्षित ठिकाना मिलता है। जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होती है। गुजरात सरकार का मकसद है, कि राज्य के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाई जाए और उन्हें सामाजिक तथा आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाए।

श्रमिक बसेरा योजना 2025 के लाभ

Shramik Basera Yojana 2025 के तहत आवेदन करने पर निर्माण श्रमिकों को कई लाभ प्राप्त होते है। जिसे की,

  • आपको बता दे इस योजना का सबसे बड़ा फायदा तो यही है, कि केवल ₹5 प्रति दिन यानी 150 रुपए प्रति महीने की मामूली राशि में मजदूरों को रहने के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिलता है।
  • इन आवासों में सरकार द्वारा स्वच्छ पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और भोजन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती है।
  • श्रमिकों को कार्य स्थल के पास रहने की सुविधा मिलने से आने-जाने में लगने वाला समय बचता है और उनके काम करने की क्षमता भी बढ़ती है।
  • स्थाई आवास पाकर मजदूर खुद को सम्मानित और सुरक्षित महसूस करते हैं। जो उनके सामाजिक और आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।
  • सरकार का लक्ष्य है कि अगले तीन सालों में पूरे गुजरात में ऐसे और अधिक आवास बनाए जाए, ताकि लगभग 3 लाख मजदूरों को इस योजना का सीधा लाभ मिल सकें।
  • राज्य सरकार ने इस योजना के लिए लगभग 1500 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।
  • श्रमिक बसेरा योजना 2025 के लिए आवेदन ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते है।
  • इस योजना का संचालन भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा किया जाता है।

श्रमिक बसेरा योजना 2025 के लिए पात्रता

यदि आप गुजरात राज्य के निवासी है, साथी ही मजदूर वर्ग से आते हैं और Shramik Basera Yojana 2025 का लाभ उठाना चाहते हैं। तो आपको बता दे, इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु आपको राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कुछ निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना जरूरी है। जिसकी जानकारी नीचे विस्तार में बताई गई है।

  • लाभार्थी की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक गुजरात राज्य का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
  • आवेदक श्रमिक भवन एवं अन्य निर्माण श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना जरूरी है।
  • आवेदक की श्रम कल्याण बोर्ड में 3 वर्षों की निर्माण श्रमिक के रूप में सदस्य का होनी जरूरी है।
  • इस योजना का लाभ केवल निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों को ही दिया जाता है।

श्रमिक बसेरा योजना 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. आयु प्रमाण पत्र
  4. श्रमिक कार्ड
  5. मोबाइल नंबर
  6. बैंक पासबुक की कॉपी
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

Shramik Basera Yojana Apply Online

श्रमिक बसेरा योजना 2025 की आवेदन प्रक्रिया बहुत ही सरल और आसान है। गुजरात सरकार द्वारा यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी गई है, ताकि निर्माण श्रमिकों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े। यदि आप घर बैठे, इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। तो आगे बताई गई जानकारी ध्यान से पढ़े।

सबसे पहले ‘Gujarat Labour Welfare Board’ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।

Shramik Basera Yojana 2025 - श्रमिक बसेरा योजना

होम पेज पर दिखाई दे रहे Login to Portal ऑप्शन में अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करे।

यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करे के बाद कैप्चर कोड भरे और Login बटन पर क्लिक करे।

अब अब आपको “श्रमिक बसेरा योजना का लिंक” दिखाई देगा, उस लिंक पर क्लिक करे।

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे योजना सम्बंधित आवेदन फॉर्म होगा।

आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरे और योजना से जुड़े आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करे।

अब सबमिट बटन पर क्लिक करे।

इस तराह से आप घर बैठे ही Shramik Basera Yojana Apply Online कर सकते है।

Shramik Basera Yojana List कैसे देखे – Shramik Basera Yojana Status Check

यदि आपने श्रमिक बसेरा योजना 2025 के लिए आवेदन किया है और आप Shramik Basera Yojana List चेक करना चाहते है। तो नीचे बताई गई प्रक्रिया को ध्यान से फॉलो करें।

स्टेप 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर में कोई भी ब्राउजर खोले।

स्टेप 2 – गूगल पर enirmanbocw.gujarat.gov.in सर्च करे और अधिकारक वेबसाइट पर पहुंचे।

स्टेप 3 – अब होम पेज पर दिखाई दे रहे “View Citizen Application Status” ऑप्शन पर क्लिक करे।

स्टेप 4 – अब अपना आवेदन नंबर/जन्म तिथि दर्ज करे और “View Status” ऑप्शन पर क्लिक करे।

Shramik Basera Yojana Official Website

योजना का नाम-श्रमिक बसेरा योजना
राज्य-गुजरात
उद्देश्य-राज्य के निर्माण श्रमिकों को अस्थायी और सस्ता आवास मुहैया करना है।
लाभ-गुजरात के निर्माण श्रमिक
आधिकारिक वेबसाइट-यह क्लिक करे

FAQs –

प्रश्न – श्रमिक बसेरा योजना क्या है?

उत्तर: श्रमिक बसेरा योजना गुजरात सरकार की एक योजना है। जिसके तहत निर्माण श्रमिकों को केवल ₹5 प्रतिदिन की मामूली राशि में सुरक्षित और सुविधाजनक अस्थायी आवास उपलब्ध कराया जाता है।

प्रश्न – श्रमिक बसेरा योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इस योजना का मुख्य उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को उनके कार्यस्थल के पास सस्ता और सुरक्षित आवास देना है। ताकि वे लंबी दूरी तय करने से बच सके और उनके आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

प्रश्न – श्रमिक बसेरा योजना का लाभ किसे मिलेगा?

उत्तर: श्रमिक बसेरा योजना का लाभ केवल गुजरात राज्य के उन निर्माण श्रमिकों को मिलेगा, जो भवन एवं अन्य निर्माण श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हैं और जिन्होंने कम से कम 3 वर्षों तक निर्माण श्रमिक के रूप में काम किया है।

प्रश्न – श्रमिक बसेरा योजना के तहत क्या सुविधाएं मिलती है?

उत्तर: इस योजना के तहत श्रमिकों को रहने के लिए स्वच्छ आवास, शुद्ध पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन की सुविधा और साफ-सफाई की सुविधाएं मिलेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

2 thoughts on “Shramik Basera Yojana 2025: घर बैठे करे आवेदन, मजदूरों के लिए शुरू हुई श्रमिक बसेरा योजना”

Leave a Comment