Viklang Scooty Yojana 2025: घर बैठे करे आवेदन, विकलांग स्कूटी योजना 2025

यह लेख आपको कैसा लगा? रेटिंग दे और कमेंट कर बताएं
[Total: 4 Average: 5]
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के दिव्यांग नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। जिसे Viklang Scooty Yojana 2025 के नाम से जाना जाता है। यह योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा चलाई जाती है। जिसका उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर और शारीरिक रूप से असहाय नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना है।

इस योजना के तहत दिव्यांग व्यक्तियों को सरकार द्वारा नि:शुल्क स्कूटी प्रदान की जाती है। जिससे वे अपने दैनिक कामों को स्वतंत्र रूप से पूरा कर सकते है और उन्हें कहीं भी आने-जाने में किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। यह योजना दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सामाजिक स्थिति को भी सुधारने में सहायक है।

आपको बता दे, राजस्थान सरकार ने इस साल स्कूटी की संख्या को पहले से बड़ा कर 5,000 कर दिया है। जिससे अधिक से अधिक योग्य नागरिकों को लाभ मिल सके। यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। तो हमारे लेख को अंत तक जरूर पढ़िए। क्योंकि आज इस लेख के माध्यम से हम विकलांग स्कूटी योजना 2025 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे, इस योजना का उद्देश्य, पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, और आवश्यक दस्तावेज से जुडी संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

विकलांग स्कूटी योजना क्या है?

विकलांग स्कूटी योजना राजस्थान सरकार की एक महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है। जिसका मकसद दिव्यांगजनों को परिवहन के साधनों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। अक्सर देखा गया है कि शारीरिक रूप से असहाय व्यक्तियों को कहीं भी जाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। जो उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को प्रभावित करता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने अपने राज्य में Viklang Scooty Yojana 2025 की शुरुआत की है।

जिसके तहत ऐसे सभी नागरिक जिनकी विकलांगता 50% या उससे अधिक है और वे टू-व्हीलर स्कूटी चलाने में सक्षम है। उन्हें मुफ्त में स्कूटी प्रदान की जाती है। इससे न केवल उनका जीवन सुगम होगा बल्कि वे शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए कहीं भी आसानी से पहुंच सकते है। आपको बता दे, इस योजना की शुरुआत पहले 2,000 स्कूटी वितरण के साथ की गई थी। लेकिन अब 2025 में इसे बड़ा कर 5,000 कर दिया गया है।

Viklang Scooty Yojana 2025 का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई इस Viklang Scooty Yojana 2025 का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वाससी बनाना है। विकलांग व्यक्तियों को अक्सर अपनी दैनिक गतिविधियों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। जो उनके लिए बहुत मुश्किल होता है, लेकिन जब उनके पास खुद का परिवहन साधन हो, तो वे स्वतंत्र रूप से अपने काम कर सकते हैं। इस योजना का मकसद यह भी है, की दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं तक आसानी से पहुंच मिल सके।

इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कोई भी दिव्यांग नागरिक सिर्फ अपनी असमर्थता के कारण पीछे ना रह जाए। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए राजस्थान विकलांग स्कूटी योजना योजना के तहत फ्री स्कूटी वितरण किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के दिव्यांग जनों को विशेष रूप से प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि वह भी समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके और सम्मानजनक अपना जीवन जी सके।

Viklang Scooty Yojana 2025 का लाभ

Viklang Scooty Yojana 2025 के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को अनेक प्रकार के लाभ मिलते है। सबसे बड़ा लाभ यह है की राजस्थान सरकार लाभार्थी को पूरी तरह निःशुल्क स्कूटी प्रदान करती है। जिसमे लाभार्थी को एक भी पैसा नहीं देना पड़ता।

  • स्कूटी मिलने पर दिव्यांग नागरिक अपने काम खुद कर सकते है और उन्हें किसी पर भी निर्भर नहीं रहना पड़ता। जिससे उनमे आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • इस योजना के पहले चरण में 15 से 29 वर्ष की आयु व दूसरे चरण में 29 से 45 वर्ष आयु के दिव्यांग नागरिकों को प्राथमिकता दी जा रही है।
  • इस योजना के तहत मिलने वाली स्कूटी के मदद से दिव्यांग नागरिक किसी के सहारे के बिना, स्कूल, कॉलेज, दफ्तर या किसी भी जगह आसानी से जा सकते है।
  • विकलांग स्कूटी योजना के अंतर्गत पहले 2000 स्कूटी वितरण की जाती थी, लेकिन अब 2025 में यह संख्या 5000 स्कूटी तक बढ़ा दी गई है। ताकि ज्यादा से ज्यादा विकलांग नागरिकों को इस योजना का लाभ मिल सके।

kali bai scooty yojana official website registration

Viklang Scooty Yojana 2025 के लिए पात्रता

अगर आप Viklang Scooty Yojana 2025 का लाभ लेना चाहते हैं। तो आपको राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित कुछ विशेष पत्रताओं को पूरा करना होता है। जिसकी संपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार में बताई गई है।

  • आवेदक राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का शरीर 50% या उससे अधिक विकलांग होना चाहिए।
  • लाभार्थी के पास विकलांग तथा प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक को टू-व्हीलर स्कूटर चलाने का ज्ञान होना चाहिए।
  • योजना से जुड़े सभी जरुरी दस्तावेज आवेदक के पास होना अनिवार्य है।
  • जिनके पास पहले से कोई दोपहिया वाहन है वे इस योजना के लिए पात्र नहीं है।

राजस्थान सरकार इस योजना के तहत उन्हीं लोगो को प्राथमिकता दे रही है जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिनके पास कोई दोपहिया वाहन नहीं है।

आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. विकलांगता प्रमाण पत्र
  3. निवास प्रमाणपत्र
  4. आयु प्रमाणपत्र
  5. राशन कार्ड
  6. बैंक पासबुक
  7. ड्राइविंग लाइसेंस
  8. पासपोर्ट फोटो

मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना, सम्पूर्ण जानकारी

Viklang scooty yojana online registration 2025

विकलांग स्कूटी योजना राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत राज्य के ऐसे नागरिक जो 50% या उससे अधिक शारीरिक विकलांगता से ग्रसित हैं, उन्हें सरकार की ओर से निशुल्क स्कूटी प्रदान की जाती है। यदि आप Viklang scooty yojana 2025 के लिए घर बैठे online registration करना चाहते है। तो निचे बताए गए जानकारी को ध्यान से पढ़िए।

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी ब्राउजर खोले और sso.rajasthan.gov.in सर्च करे। आप राजस्थान सरकार द्वारा संचालित SSO पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।

Viklang Scooty Yojana 2025 - विकलांग स्कूटी योजना 2025

अब अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करे। यदि आपके पास यह नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करके ID बनाए।

Viklang scooty yojana online registration 2025

लॉगिन करने के बाद, “SJMS DSAP” नामक आइकन पर क्लिक करे।

Viklang scooty yojana online registration 2025

अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे दिखाई दे रहे “CM Disabled Scooty Yojana” विकल्प पर क्लिक करे।

Viklang scooty yojana online registration 2025

आपके सामने योजना से जुड़ा आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमे पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरे।

Viklang scooty yojana online registration 2025

अब सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे और “Submit” बटन पर क्लिक करे।

Viklang scooty yojana online registration 2025

एक बार आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाए, तो उसकी एक प्रिंट कॉपी निकाल कर अपने पास रखें। जिसे भविष्य में किसी प्रकार की जानकारी के लिए उपयोग किया जा सकता। इस प्रकार से आप घर बैठे Viklang scooty yojana के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना संबंधित भविष्य में आने वाली अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े। जहां हम केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं की जानकारीऔर अपडेट देते रहते हैं। इस लेख में बताई गई जानकारी आपको कैसी लगी और इसमें हमे क्या बदलाव करना चाहिए निचे कमेंट कर जरूर बताए।

Viklang Scooty Yojana Rajasthan official Website

योजना का नाम-विकलांग स्कूटी योजना
राज्य-राजस्थान
उद्देश्य-राजस्थान के दिव्यांग व्यक्तियों को नि:शुल्क स्कूटी प्रदान करना
लाभार्थी-राजस्थान के 15 से 45 वर्ष आयु वाले 50% या उससे अधिक विकलांगता वाले दिव्यांग व्यक्ति
आधिकारिक वेबसाइट-यहाँ क्लिक करें

FAQs –

प्रश्न – विकलांग स्कूटी के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

उत्तर: विकलांग स्कूटी योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे डॉक्यूमेंट चाहिए।

प्रश्न – विकलांगों को फ्री स्कूटी कैसे मिलेगी?

उत्तर: विकलांगों को फ्री स्कूटी राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही Viklang Scooty Yojana 2025 के तहत दी जाती है। यह स्कूटी उन्हीं दिव्यांगों को दी जाती है जिनकी विकलांगता 50% या उससे अधिक हो और जो स्कूटी चलाने में सक्षम हों।इस योजना का उद्देश्य दिव्यांग नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना है।

प्रश्न – विकलांग स्कूटी योजना के लिए पात्रता क्या है?

  • आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • विकलांगता 50% या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आयु 15 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • टू-व्हीलर चलाने में सक्षम होना चाहिए।
  • पहले से कोई दोपहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

प्रश्न – विकलांग स्कूटी योजना के तहत कितनी स्कूटी वितरित की जाएगी?

उत्तर: पहले इस योजना में 2,000 स्कूटी दी जाती थीं, लेकिन वर्ष 2025 में इसकी संख्या बढ़ाकर 5,000 कर दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment